Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लिच्छवी एक्सप्रेस  से अवैध वेंडिंग पानी की बोतल सिवान स्टेशन पर उतारी गई

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान/वाराणसी, मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ वाणिज्य निरीक्षकों की टीम द्वारा छपरा,सीवान, बलिया एवं गाजीपुर सिटी समेत प्रमुख स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में  आज दिनांक 14.04.2026 को विशेष अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री विरुद्ध एवं अनाधिकृत यात्री अभियान के अन्तर्गत गाड़ी संख्या 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (बलिया से छपरा जं के मध्य )के पेंट्री कार के अंदर अनाधिकृत पानी समेत 06 व्यक्ति बिना टिकट के यात्रा करते पाए गए । पकड़े गए व्यक्तियों का पेनाल्टी के साथ टिकट बनाया गया जिसे कुल  रुपए 4910 रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ।

इसके साथ ही पेंट्री कार में अनाधिकृत 70 बोतल पानी दिव्य जल PDW को जप्त कर पार्सल कार्यालय छपरा जं को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया ।
 इसी क्रम में  आज दिनांक 14.04.2026 को विशेष अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री  के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत गाड़ी संख्या 14006 डाउन लिक्ष्वी  एक्सप्रेस (मऊ से सिवान जं के मध्य )के पेंट्री कार के अंदर 12 कार्टून  अनाधिकृत ब्राण्ड ANUJAL पानी पकड़ा गया । पकड़े गए पानी के कार्टूनों को सीज करके वाणिज्य अधीक्षक सिवान को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया ।

इसी क्रम में  आज दिनांक 14.04.2026 को विशेष अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री  के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर 03 अनाधिकृत वेण्डरों को पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर,कोल्डड्रिंक एवं आइसक्रीम बेचते पकड़ा गया और  बिक्री की जा रही सामग्रियों समेत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,गाजीपुर सिटी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया ।